मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए 268/8

0
जयंत सिन्हा

भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले दिन के खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। लड़खड़ाई इंग्लैंड को किनारे तक पहुंचाने वाले बेर्स्टो 89 रन बनाकर जयंत यादव का शिकार बने। जयंत ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। बेर्स्टो और क्रिस वोक्स के बीच  7वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। फिलहाल क्रिस वोक्स 20 और आदिल राशिद 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आज सुबह इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से  एलेस्टर कुक और हसीब हमीद ने पारी की शुरुआत की। इस बार इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमीद और कुक की साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। 32 के स्कोर पर उमेश यादव ने  इंंग्लैंड को पहला झटका दिया। हमीद 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रूट अच्छी लय में दिखे लेकिन वह जयंत यादव की एक गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। तब तक इंग्लैंड 50 रन के आंकड़े को पार कर चुकी थी।

इसे भी पढ़िए :  BCCI को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी- जस्टिस लोढ़ा की मानें, अन्यथा हम आदेश देंगे

इसके बाद 23 के स्कोर पर अश्विन से जीवनदान पाने वाले कप्तान कुक अश्विन का शिकार बने। अश्विन की गेंद पार 8 साल बाद टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने लपक लिया। कुक केवल 27 रन बना सके।  इससे पहले अश्विन ने शमी की गेंद पर कुक का आसान सा कैच छोड़ दिया था। कुक के आउट होने के बाद बेयर्स्टो और मोइन अली ने इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों की जोड़ी ने 36 रन जोड़े। लेकिन 16 रन बनाने के बाद मोइन अली एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर शमी की गेंद पर मुरली विजय को कैच दे बैठे। यह इग्लैंड को लंच से पहले लगा चौथा झटका था।

इसे भी पढ़िए :  हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

इसके बाद बैर्स्टो और बेन स्ट्रोक्स ने बेहतरीन साझेदारी कर इंग्लिश टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन 57 रनों की साझेदारी के बाद रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप हो गए, पार्थिव ने हाथ आए इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। स्टोक्स ने 29 रन बनाए। जॉनी बैर्स्टो ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 76 गेंदों में 53 रन बनाए।

इसे भी पढ़िए :  महिला विश्व कप 2017 : इंग्लैंड से मुकाबले में बड़े स्कोर की ओर भारत, 38वें ओवर में एक विकेट पर 192 रन