अर्जुन तेंदुलकर ‘जेवाई ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट’ के लिए चुने गए

0
'अर्जुन तेंदुलकर(फ़ाइल पिक्चर)

अर्जुन तेंदुलकर बड़ौदा में होने वाले जेवाई ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट के  लिए चुने गए हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंचे अर्जुन इससे पहले मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के लिए भी खेल चुके हैं। ये अंडर-19 टूर्नामेंट 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खेला जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  डेविड वॉर्नर के नाम वनडे क्रिकेट में एक और रिकार्ड, पॉटिंग-मैथ्यू हेडेन को पछाड़ा

हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ों को नेट्स में प्रैक्टिस भी करवाई थी। जिस दौरान उनकी पहली तेज़ गति की यॉर्कर पर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। ये गेंद सीधे बेयरस्टो के टखने में लगी जिसके बाद उनके आराम की सलाह दी गई थी। इससे पहले भी अर्जुन कई बार इंग्लिश टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में शामिल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंत की इस पारी ने जीता सबका दिल, सचिन ने बताया IPL इतिहास की सबसे बढ़िया पारी

Click here to read more>>
Source: ABP News