पाक सीरीज पर केंद्र की ना, कहा- मौजूदा हालात में पाकिस्‍तान के साथ क्रिकेट संभव नहीं

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बता  दे वर्ष 2014 से 2016 के बीच आतंकी हमलों में 123 सैन‍िक शहीद हो चुके हैं। इन हमलों को पाकिस्‍तान ने ही अंजाम दिया था। बीसीसीआई ने सरकार से अनुरोध किया है कि दुबई में पाकिस्‍तान के साथ क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जाए। सरकार पहले भी पाकिस्‍तान के साथ क्रिकेट की मंजूरी देने से इंकार कर चुकी है। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान अपने घर में क्रिकेट नहीं खेलता है और ज्‍यादातर मैच दुबई में ही खेले जाते हैं क्‍योंकि पाकिस्‍तान में हमेशा सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट मैचों से बीसीसीआई को अच्‍छी-खासी कमाई भी होती है और शायद यह पैसा एक बड़ी वजह है। दोनों देशों के मैचों के दौरान सट्टेबाजी भी जमकर होती है और सट्टेबाजों की भी चांदी रहती है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ भारत की भाषा बोल रहे हैं: इमरान खान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse