ये क्या हो गया: धोनी ने IPL में राइजिंग पुणे की कप्तानी छोड़ी

0
धोनी

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को नया कप्तान नियुक्त किया है। गौरतलब है कि आईपीएल के 10वें सीजन के लिए सोमवार को बैंगलोर में नीलामी होनी है।

इसे भी पढ़िए :  टेस्ट में नंबर 1 बनी टीम इंडिया, 178 रन से जीता कोलकाता टेस्ट

पुणे की टीम, उन दो फ्रेंचाइजी में शामिल थी जिसे चेन्नै सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के बाद आईपीएल में शामिल किया गया था। पिछले साल अपना डेब्यू करने वाली टीम सातवें स्थान पर रही थी।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? टीम समेत पूरे बोर्ड ने बोला-थैंक्यू कैप्टन, देखें वीडियो

धोनी की कप्तानी ने पिछले साल खेले 14 में से केवल 5 मैच ही जीते थे। धोनी की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता की बात थी। 12 पारियों में धोनी ने केवल 284 रन ही बनाए थे। उन्होंने केवल एक हाफ सेंचुरी ही लगाई थी। धोनी ने हाल ही में भारत की वनडे और टी20 भारतीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

इसे भी पढ़िए :  टेस्ट क्रिकेट में फिर नंबर वन गेंदबाज बने डेल स्टेन, आर अश्विन को नंबर तीन पर धकेला