मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने अखिलेश यादव के बारे में दिया बड़ा बयान, खोले परिवार के कई चौंकाने वाले राज

0
साधना गुप्ता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुलायम कुनबे में झगड़े को लेकर बीते काफी समय से खबरें आ रही है। कहा जा रहा था कि मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच में कुछ ठीक नही है। रविवार को सैफई पहुंची साधना गुप्ता ने अपने और अखिलेश के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया। साधना ने कहा कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव उनकी दो आंखें हैं। जब कोई अखिलेश को सौतेला बोलता है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। बहुत बुरा लगता है। उन्होंने परिवार में किसी भी तरह की कलह से इंकार किया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी से मुकाबले के लिए, बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी होगा महागठबंधन

तीसरे चरण के लिए जारी वोटिंग में अपने मत का प्रयोग करने के लिए मुलायम सिंह यादव, साधना गुप्ता, प्रतीक यादव, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव आज सैफई पहुंचे थे। इस दौरान एक टीवी चैनल से बातचीत में साधना गुप्ता ने कहा कि जब कोई अखिलेश को सौतेला बेटा कहता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है। हमारी फैमिली में कोई सौतेलापन नहीं है। हमने अखिलेश की शादी कराई, उसे एमपी का चुनाव लड़वाया। हमारी बहू है। परिवार में कुछ भी गड़बड़ नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने देखा मुख्यमंत्री हरीश रावत का बाहुबली अवतार?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse