IND vs ENG: पहले T-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

0
टी-20

इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर पहला टी-20 मुकाबला जीत लिया है।  कानपुर के ग्रीन पार्क पर इंग्लैंड ने 11 गेंद शेष रहते ही 148 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। जो रूट 46 रन बना कर नाबाद रहे। इससे पहले परवेज रसूल ने कप्तान मॉर्गन (51) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता जरूर दिलाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीसरे विकेट के लिए मॉर्गन और रूट ने 83 रन जोड़ कर मैच का रुख पलट दिया। इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को यजुवेंद्र चहल ने तोड़ा। जेसन रॉय (19) और सैम बिलिंग्स (22) को उन्होंने बोल्ड किया।

इसे भी पढ़िए :  गौतम पर गांगुली गंभीर, कहा- उनके साथ हुई नाइंसाफी, कोच और कप्तान करें भविष्य का फैसला

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। आखिरकार धोनी की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में  7 विकेट पर 147 रन बनाए।

हार्दिक पंड्या (9)  भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें टाइमल मिल्स ने लौटाया। इससे पहले मनीष पांडे को एलबीडब्ल्यू कर मोईन अली ने पांचवां झटका दिया। तेज बल्लेबाजी कर रहे सुरेश रैना (34 रन) को स्टोक्स ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले युवराज सिंह (12 रन) को प्लंकेट ने आउट किया। विराट कोहली को (29 रन) को मोईन अली ने आउट दूसरा झटका दिया। केएल राहुल (8 रन) को जॉर्डन ने लौटाया।  आखिरी ओवर में परवेज रसूल (5) रन आउट हो गए। आखिरकार धोनी की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में  7 विकेट पर 147 रन बनाए।

इसे भी पढ़िए :  सोशल साइट पर शिखर धवन की बीवी के बारे में ये क्या बोल गए यूजर्स

कप्तान के रूप में विराट का पहला टी-20 इंटरनेशनल

विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल में एक कप्तान के रूप में पदार्पण कर रहे हैं। इसके साथ ही टेस्ट मैचों में 22 व 20 वनडे मुकाबलों में भारत का नेतृत्व कर चुके विराट अब तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई टेस्ट - भारत ने खड़ा किया 631 रन का स्कोर, पारी समाप्त