भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वाक्या हुआ जो काफी शर्मसार करने वाला था। दरअसल बंगाल के कल्याणी क्रिकेट ग्राउंड पर झारखंड बनाम सर्विसेज का मैच चल रहा था। झारखंड की ओर से खेल रहे सौरभ तिवारी ने जब अपना शतक पूरा करते ही दर्शक सौरभ तिवारी हाय-हाय के नारे लगाने लगे। यह सब हुआ महेंद्र सिंह धोनी के सामने।
दरअसल इस मैच से पिछले मैच में धोनी ने जबरदस्त 129 रनों की पारी खेली थी, लोगों को उम्मीद थी कि धोनी इस बार भी धमाका करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सर्विसेज के 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम की ओर से इशांत जग्गी ने 116 और सौरभ तिवारी ने 102 रनों की पारी खेली, इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 214 रनों की साझेदारी की। यही कारण था कि धोनी की बैटिंग नहीं आ पाई और दर्शक नाराज हो गये।