IND vs AUS दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों की बढ़त, 4 विकेट शेष

0
दूसरा टेस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। आॅस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। उमेश यादव ने शॉन मॉर्श को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर भारत को छठी सफलता दिलाई। शॉन मॉर्श ने आउट होने से पहले 197 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली।  मैथ्यू वेड के साथ मिचेल स्टॉर्क क्रीज पर मौजूद हैं। इशांत शर्मा ने मिचेल मॉर्श को एलबीडब्लू आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलायी। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलायी। आर अश्विन ने मिड विकेट पर पीटरहैंड्स को खूबसरती से लपका।जडेजा ने ही भारत को मैट रेनशॉ के रूप में भारत को तीसरी सफलता दिलायी। रेनशॉ को रिद्धिमान साहा ने स्टंप किया।

इसे भी पढ़िए :  लता मंगेशकर भी हुईं विराट कोहली की मुरीद, गीत भी शेयर किया

उन्होंने आउट होने से पहले 195 गेंदों का सामना करने के बाद एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। शॉन मॉर्श 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब उनका साथ दे रहे हैं। इससे पहले आर.अश्विन ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। अश्विन ने डेविड वॉर्नर (33) को बोल्ड कर दिया। रवींद्र जडेजा ने आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलायी। स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर रिद्धिमान साहा द्वारा लपके गए।

इसे भी पढ़िए :  बीसीसीआई एक बार फिर मुसीबत में, अधिकारी अगर लोढा समिति से नहीं मिलते तो यह अदालत की अवमानना होगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse