क्रिकेट के लिए इस खिलाड़ी ने टाला अपना हनीमून, पत्नी से कहा- मैं देश की ड्यूटी पर हूं

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मनदीप सिंह ने हाल ही में भारतीय ए टीम के साथ आॅस्टेलिया का भी दौरा किया, जहां उन्होंने फाइनल मैच में शानदार 95 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान राहुल द्रविड़ से मनदीप को बहुत कुछ सीखने को मिला। मनदीप ने कहा, ‘राहुल भाई ने मेरे खेल में काफी सुधार कराया है। उन्होंने मुझे कह कि मैं अपनी टेक्निक के बारे में ज्यादा ना सोचूं। उन्होंने कहा कि मेरी टेक्निक बिल्कुल सही है। बस मुझे अपना ध्यान बल्लेबाजी पर केंद्रीत करना है।’ मनदीप सिंह शॉर्ट फॉर्मेट में भारत के नए कप्तान विराट कोहली के अंडर में खेलने के लिए उत्सुक हैं। मनदीप ने युवराज सिंह की भारतीय टीम में वापसी पर भी खुशी जाहिर की है।

इसे भी पढ़िए :  IND vs Aus: टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 213 रन
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse