काबुल में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

0
आतंकी हमला

काबुल:एएफपी: राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बाहर तालिबान के दो आत्मघाती हमलावरों ने आज दोपहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए जबकि 13 अन्य घायल हो गए।तालिबान की ओर से अमेरिका-समर्थित अफगान सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हमलों के तहत काबुल में यह हमला हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में बम की अफवाह से यात्रियों में मचा हड़कंप

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिदीकी ने बताया, ‘‘दो पैदल आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया.. काबुल में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमलावरों ने एक के बाद एक खुद को उड़ा लिया और दुर्भाग्यवश पुलिसकर्मी और असैन्य नागरिक हताहत हुए हैं।’’ स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने कहा कि कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं।इटली द्वारा काबुल में चलाए जा रहे आपात अस्पताल ने ट्वीट किया कि उसके यहां 10 घायल लोग आए हैं तथा और लोगों के आने की आशंका है।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्विटर पर कहा कि पहले हमले का निशाना रक्षा मंत्रालय जबकि दूसरे का निशाना पुलिस थी।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट ने खारिज किया भारत के खिलाफ दायर मुकदमा