VIDEO: पतंजलि फूडपार्क के गड्ढे में गिरकर हथिनी की मौत, 19 घंटे तक मां के शरीर से चिपका रहा नन्हा हाथी

0
असम

मां तो मां होती है, फिर चाहे इंसान की हो या जानवर की। मां का साथ छूटने की कल्पना भर से हम कांप जाते हैं, लेकिन अगर बचपन में ही मां का साथ छूट जाए, तो बच्चे का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। मां का साथ छूटने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उसका दर्द सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

ऐसा ही दर्द एक वीडियो के जरिए सामने आया है, जहां एक हथिनी की मौत पर उसका 2 साल का बच्चा पीड़ा झेल रहा है। बेहद भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। आपकी आंखें भर आएंगी। मां की मौत से परेशान बच्चा कभी अपनी मां के चेहरे को निहारता। कभी उसके पैरों से लिपटता। कभी मां के आगे-पीछे घूमता। तो कभी उसे हिलाता डुलाता। कभी अपने आस-पास खड़े इंसानों की तरफ मासूमियत भरी निगाहों से देखता।

इसे भी पढ़िए :  गोवा मामले पर SC कोर्ट ने लगाई कांग्रेस को फटकार

ये घटना है असम के सोणितपुर जिले में निर्माणाधीन पतंजलि मेगा हर्बल एवं फूडपार्क का। जहां गड्ढे में गिरने से एक हथिनी की मौत गई और उसका बच्चा 19 घंटों तक अपनी मां को बचाने का प्रयास करता रहा। असम वन विभाग ने निर्माणकर्ता के खिलाफ सोणितपुर जिले में जंगली हाथियों को सुरक्षा प्रदान करने में लापरवाही और निर्माण स्थल पर गड्ढा खोदने की वजह से गुरुवार (25 नवंबर) को हाथी की मौत के लिए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। पश्चिमी सोणितपुर वन संभाग के अतिरिक्त वन संरक्षक जसीम अहमद ने कहा कि प्राथमिकी तेजपुर थाने के अंतर्गत सलानीबाड़ी थाना में दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पार्क के निर्माणकर्ता उदय गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वह घोड़ामारी असम औद्योगिक विकास निगम (एआईडीसी) परिसर में पतंजलि पार्क के समन्वयक भी हैं। अहमद ने कहा कि 14 से अधिक गड्ढे हैं और उनमें से कुछ को मिट्टी से भर दिया गया है जब वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने कल एक वयस्क मादा हाथी की मौत के बाद स्थल का दौरा किया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में लगातार 9वें दिन भी कर्फ़्यू

आप भी देखें भावुक कर देने वाला यह वीडियो

 

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिये, नन्हे हाथी ने अपने ट्रेनर की जान बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग