कबड्डी विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंक तालिका में नं 1 बना भारत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत का अगला मैच बांग्लादेश के साथ 11 अक्टूबर को होगा
2016-kabbadi
भारतीय रेडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को कोई मौका नहीं दिया। पूरे मैच में  भारत ने 35 अंक रेड से 10 टैकल से 8 ऑल आउट प्वाइंट और एक अतिरिक्त अंक के रूप में हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया 20 अंक केवल रेड के जरिए ही हासिल कर सकी। इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कोरिया के खिलाफ भारत को एक अंक हासिल हुआ था। इस मैच से भारत को 5 अंक हासिल हुए। अब भारत के 6 अंक हैं। जबकि भारत के पास 32 अंको की बढ़त हासिल है। कबड्डी विश्वकप अंक तालिका में पहले स्थान पर अंत तक बने रहने के लिए दक्षिण कोरिया का कम से कम एक मैच हारना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  पांचवां मैच जीतते ही ये इतिहास रच देगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

कबड्डी विश्वकप में भारत का अगला मैच 11 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होना है। भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। क्योंकि शीर्ष स्थान का फैसला हर मैच में बनाए प्वाइंट्स के आधार पर भी हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहले सात खिलाड़ियों में तीन बदलाव किए थे। लेकिन अंत तक भारत ने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को परखने की भी कोशिश की। अजय ठाकुर भारत के सबसे सफल रेडर रहे राहुल ने आठ रेड में 5 अंक हासिल किए।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: करीबी मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता से हारे श्रीकांत किदांबी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse