कबड्डी विश्वकप में अर्जेंटीना को हराकर भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत के लिए अजय ठाकुर ने सबसे ज्यादा अंक जोड़े

पहले हाफ में बाहर बैठने वाले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी ने दूसरे हाफ में वापसी की। वह जैसे ही रेड डालने गए पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगा। राहुल हालांकि खाली हाथ लौटे।भारत ने दूसरे हाफ में लगातार नौ अंक हासिल किए जिसमें उसने एक बार अर्जेंटीना को ऑल आउट भी किया। 11वें मिनट में भारत के राहुल को ग्रीन कार्ड भी मिला। इसके बाद राहुल ने मेहमानों को ऑल आउट कर भारत को 57-15 की बढ़त दिला दी थी। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ी मेहमानों पर हावी रहे। उन्होंने इस हाफ में 38 अंक जुटाए। वहीं अर्जेंटीना इस हाफ में महज सात अंक ही जुटा सकी।

इसे भी पढ़िए :  चैम्पियंस ट्रॉफी : पहले सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगे इंग्लैंड-पाक, जानिए किसकी क्या है तैयारी

भारत के लिए अजय ठाकुर ने सबसे ज्यादा 14 अंक जोड़े। उनके अलावा दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में आए राहुल ने 11 अंक जोड़े। राहुल ने यह सभी अंक रेड से हासिल किए। भारतीय टीम ने रेड से 37 अंक अपने खाते में जोड़े। टैकल से वह 24 अंक जोड़ने में सफल रही। उसने ऑल आउट से 12 अंक हासिल किए। उसके हिस्से एक अतिरिक्त अंक भी आए। वहीं, अर्जेंटीना ने रेड से 16 अंक कमाए। वह टैकल से तीन अंक हासिल करने में सफल रही। उसके हिस्से एक अतरिक्त अंक भी आए।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए रियो में मैदान पर उतरते ही लिएंडर पेस बनाएंगे कैसा रिकॉर्ड
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse