खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया और सरदार सिंह

0

रियो पैरालिंपिक में गोल्‍ड जीतकर इतिहास रचने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी सरदार सिंह को खेल रत्‍न पुरस्‍कार दिया जाएगा। इस बार यह पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से इन दोनों खिलाडि़यों को देने का फैसला किया गया है। इस तरह पैरालिंपिक खेलों में दो स्‍वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रियो पैरालिंपिक में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों के हाई जंप मुक़ाबले में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इस पदक के साथ ही रियो पैरालिंपिक में भारत के अब चार पदक हो गए हैं, जिनमें दो स्वर्ण पदक है।

इसे भी पढ़िए :  BCCI को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी- जस्टिस लोढ़ा की मानें, अन्यथा हम आदेश देंगे

वहीं, क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक मरियाप्पन थंगावेलु, वरुण भाटी और गोल्फर एसएसपी चौरसिया सहित 17 खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सोना क्रय-विक्रय के लिए अब जरूरी हो सकता है पैन कार्ड देना
Source: Aaj tak