कोहली बनें दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर, तीसरी बार पाएंगे ये अवार्ड

0
कोहली
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ को मिलने वाले प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है जबकि ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को ‘द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ के लिए ‘दिलीप सरदेसाई पुरस्कार’ मिलेगा। साल 2011-12 और 2014-15 के बाद कोहली को तीसरी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कोहली खेल के तीनों प्रारूपों में भारत के शीर्ष स्कोरर रहे और इस पुरस्कार के हकदार थे।

इसे भी पढ़िए :  युवराज ने लगाया तिहरा शतक

अश्विन भी दिलीप सरदेसाई पुरस्कार दूसरी बार हासिल करने वाली पहले क्रिकेटर बनेंगे। इन पुरस्कारों को भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था। अश्विन को सबसे पहले 2011 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था।
अगले पेज पर पढ़िए- किसे मिला लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

इसे भी पढ़िए :  नस्लभेद पर युवराज की मंगेतर बोलीं, 'मुझे नाम बदलकर गायत्री या भगवती रख लेना चाहिए'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse