IPL 10: मुंबई ने सुपर ओवर में गुजरात को हराया, बुमराह बने हीरो

0
मुंबई इंडियंस

IPL-10 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला शनिवार रात गुजरात लायंस से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 10 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। ये मैच सुपरओवर तक पहुंचा, जिसमें पहले बैटिंग करने मुंबई इंडियंस आई और उसने 11 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात सिर्फ 6 रन की बना सकी।

इसे भी पढ़िए :  आईपीएल-10: रोहित शर्मा ने अंपायर के गलत फैसले से सबके सामने यूं जताई नाराजगी

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 44 गेंदों में 70 रन बनाए। उनके अलावा कुनाल पांड्या ने 29 रन का अहम योगदान दिया लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी और मुंबई ने महज 11 रन ही बनाए। ऐसे में मैच टाई हो गया। बात अगर गुजरात की करें तो उनकी बैटिंग शुरुआत से ही काफी लड़खड़ाती नजर आई। 48 रन पर टीम को तीन झटके लग चुके थे। मगर ईशान किशन अगले छोर पर डटे रहे। उन्होंने जडेजा (28) के साथ मिलकर टीम को काफी हद तक संभाला। किशन ने 35 गेंदों पर शानदार 48 रन बनाए।गुजरात की बैटिंग शुरुआत से ही काफी लड़खड़ाती नजर आई। 48 रन पर टीम को तीन झटके लग चुके थे। मगर ईशान किशन अगले छोर पर डटे रहे। उन्होंने जडेजा (28) के साथ मिलकर टीम को काफी हद तक संभाला। किशन ने 35 गेंदों पर शानदार 48 रन बनाए। जेम्स फॉक्नर (21) और एंड्रू टाय (25) की साझेदारी की बदौलत गुजरात एक सम्मानजक स्कोर खड़ा कर सका। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करें तो कुनाल पांड्या ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और मलिंगा ने 2-2, जबकि हरभजन सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

इसे भी पढ़िए :  डेविस कप: पेस-बोपन्ना ने जीत के साथ भारत को प्लेआफ में जगह दिलाई