महिला हॉकी : न्यूजीलैंड से टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में हारा भारत

0
महिला
फाइल फोटो, साभार

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड): भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोजा बिर्च पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4-1 से मात दी। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में जोर्डन ग्रांट की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर टीम ने 1-0 बढ़त बनाई।इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी न्यूजीलैंड ने ही बढ़त हासिल की, जब 23वें मिनट में ओलिविया मैरी ने दूसरा गोल दागा।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: मैच पर भारत की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई, स्कोर-78/4

भारतीय खिलाड़ी अनुपा बार्ला ने 31वें मिनट में फील्ड गोल दागकर स्कोर 1-2 किया। हालांकि, मेहमान टीम की ओर से दागा गया यह एकमात्र गोल था। तीसरे ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड की रशेल मेकान ने तीसरा गोल दागा। भारतीय टीम के डिफेंस के कमजोर होने का फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने डिएना रिची की ओर से 55वें मिनट में दागे गए चौथे गोल के दम पर भारत को 4-1 से हराया। इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने गोल दागने की हर कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत डिफेंस के आगे उसकी हर कोशिश नाकाम हो गई।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के की बीसीसीआई से हटाया, लोढ़ा कमिटी की सिफारिशें न मानने पर कार्रवाई

इस पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 16 मई को खेला जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  एक बिगड़ैल बच्चे की तरह है BCCI- कीर्ति आजाद