टीम इंडिया को सपॉर्ट करेंगे पाकिस्तानी कैप्टन सरफराज अहमद के मामा

0
सरफराज अहमद

रविवार को चैंपियंस ट्रोफी के खिताबी मुकाबले में जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें हाई वोल्टेज मुकाबले में भिड़ेंगी, तब क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा महबूब हसन अपने भांजे को सपॉर्ट करने के बाजए भारतीय टीम को चियर करेंगे और उसके जीतने की दुआ मांगेंगे। भारत इस मैच में 2013 में जीते अपने खिताब को बचाने के लिए आखिरी दांव लगाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने क्वेटा विस्फोट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया

इटावा एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग कॉलेज में सीनियर कलर्क हसन, अपने परिवार के साथ इटावा में रहते हैं, जबकि सरफराज की मां अकीला बानो पाकिस्तान के शकीन अहमद से निकाह के बाद कराची चली गईं। इस मैच से पहले हसन ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया यह मैच जीत जाएगी। हमारे सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों से शानदार हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पाक ने फिर कश्मीर राग अलापा, कहा: कश्मीर पर कूटनीतिक आक्रामकता के बाद भारत ‘परेशान’

यह सच है कि मेरा भांजा सरफराज अहमद पाकिस्तान के लिए खेल रहा है और हम उसे और उसकी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं है और हम भारत की जीत के लिए दुआ करेंगे। भारत हमारा देश और हम इसके लिए खेलेंगे।

इसे भी पढ़िए :  धोनी के सामने लगे 'हाय-हाय' के नारे... जानें क्यों?

अपने इस खिताब को बचाने उतरी टीम इंडिया इस टूर्नमेंट के फाइनल में बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 9 विकेट हराकर पहुंची है और अब फाइनल में दो ऐसे चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे, जो किसी लीग मैच को भी फाइनल की तरह खेलते हैं। हालांकि इस टूर्नमेंट में भारत ने अपने पहले ही लीग मैच में पाकिस्तान को 124 रन से हराया था।