बेटियों ने मारी बाजी: सिंधू, साक्षी और दीपा को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

0

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और पहलवान साक्षी मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा। शूटिंग में जीतू रॉय को भी मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री विजय गोयल शामिल हुए। कार्यक्रम में खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आज जन्मतिथि है। आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद सिंह भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी और कप्तान थे।

इसे भी पढ़िए :  फेलेप्स ने तोड़ा 2 हजार साल पुराना रिकार्ड, ओलंपिक में है 25 पदक