मैक्सवेल और मिलर की पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराया

0
आईपीएल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल 2017 के सफर की शुरुआत की है। जीत के लिए मिले 164 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए किंग्स ने एक ओवर बाकी रहते चार विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। किंग्स की ओर से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल 30 गेंदों पर 44 रन और डेविड मिलर 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इसे भी पढ़िए :  नरसिंह डोप टेस्ट में नाकाम, लगाया साजिश का आरोप

किंग्स को पहला झटका मनन वोहरा के रूप में लगा। उन्हें 14 के निजी स्कोर पर अशोक डिंडा की गेंद पर मनोज तिवारी ने कैच किया। किंग्स ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए रिद्धिमान साहा को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने भेजा लेकिन यह प्रयोग असफल रहा। साहा केवल 13 रन बनाकर इमरान ताहिर की गुगली पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद कप्तान मैक्सवेल ने अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करने भेजा। पटेल ने हाशिम अमला के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। अमला को युवा चाहर ने 28 के निजी स्कोर पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। किंग्स का स्कोर तब 83 रन था। पटेल 24 रन बनाकर इमरान ताहिर के दूसरे शिकार बने। ताहिर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपका।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली हार, मुंबई ने 3 विकेट से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 163 रनों पर रोक दिया। पुणे की टीम होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बना सकी। पुणे को इस स्कोर तक पहुंचाने में इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (50) और मनोज तिवारी (नाबाद 40) का अहम योगदान रहा। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 6.1 ओवरों में 10.16 की औसत से रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़िए :  जीत के बाद बोलीं सिंधु, रजत पदक जीतकर काफी खुश हूं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse