रियो में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली साक्षी को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार?

0
साक्षी मलिक

रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय माना जा रहा है। कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को सरकार की नीति के अनुसार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय है। यह फैसला किया गया था कि ओलिंपिक वर्ष में जो भी पदक जीतेगा, उसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  रांची टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, स्मिथ-मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिय का स्कोर:299/4

साक्षी को अब तक अर्जुन पुरस्कार तक नहीं मिला है, लेकिन सरकार की नीति के अनुसार यह सुनिश्चित है कि उसके नाम पर सीधे खेल रत्न के लिए विचार किया जाएगा। रियो में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली जिम्नैस्ट दीपा कर्मकार और फाइनल में जगह बनाने वाले निशानेबाज जीतू राय के नामों की भी इस पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद टेस्ट मैच: भारत ने घोषित की अपनी दूसरी पारी, बांग्लादेश के सामने 459 रनों का लक्ष्य