दर्शक ने हाशिम अमला को कहा आतंकवादी, मैदान से किया गया बाहर

0
साउथ अफ्रीका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हुई एक घटना ने खेल को शर्मसार करने का काम किया। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक दर्शक ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी हाशिम अमला को आतंकवादी तक कह दिया।

इसे भी पढ़िए :  भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानियों ने तोड़े टीवी, ट्विटर यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

इस युवक के हाथ में एक बैनर था जिस पर अमला के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हुईं थीं। पुलिस ने फौरन सीसीटीवी की मदद से उस युवक की पहचान कर उसे मैदान से बाहर कर दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी फौरन ऐक्शन लेते हुए उस व्यक्ति पर तीन साल का बैन लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  6 सालों में फीफा रैंकिंग के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर भारत, 11 पायदान की छलांग

विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे व्यवहार पर फौरन ऐक्शन लेते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने युवक पर तीन साल का बैन लगा दिया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले किसी भी क्रिकेट मैच को स्टेडियम में नहीं देख पाएगा। अगर वह ऐसा करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़िए :  2007 का विश्वकप भारतीय क्रिकेट का सबसे बुरा दौर था: सचिन तेंदुलकर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse