शाहरुख खान बोले-‘चाहे मुझे अपना पजामा क्यों ना बेचना पड़े पर धोनी को खरीदकर रहूंगा’

0
शाहरुख खान

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिनिशिंग पारी खेलकर पुणे को 6 विकेट से जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर महेन्द्र सिंह धोनी ने फिर साबित कर दिया कि वो कमजोर नहीं है। अपनी इस शानदार पारी के बाद धोनी ने जता दिया कि टी-20 के अभी भी वो सबसे शानदार फिनिशर है। धोनी के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कोलकाता नाईट राईडर्स के मालिक शाहरुख खान ने कहा कि कि धोनी को खरीदने के लिए अगर उन्हें कपड़े तक बेचने पड़ जाएं तो वो तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  'काबिल' से उलझा 'रईस'

एक स्पोर्टस वेबसाइट के अनुसार शाहरुख ने कहा, “यार मैं तो उसको अपना पजामा बेच के भी खरीद लूं, वो आए तो ऑक्शन में। वो आए तो ऑक्शन में। गौरतलब है कि आईपीएल के अगले सीजन में दस साल के कॉन्ट्रैक्ट के बाद एक बार फिर से सभी खिलाड़ियों की दोबारा से नीलामी होगी ऐसे में अगले साल आईपीएल नीलामी में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी सबसे बड़े चेहरे के रूप में मौजूद होंगे। 35 वर्षीय धोनी की सेवाओं के लिए निलंबन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और नाइट राइडर्स के बीच बोली को लेकर मुकाबला देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़िए :  आमिर और सलमान के बारे में शाहरुख का ये कहना है...

इसके अलावा अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को वक्त न दे पाने के कारण शाहरुख ने निराशा जाहिर की है। शाहरुख ने कहा, मैं टीम के अधिकांश मैचो में भाग लेना चाहता हूं, लेकिन दुर्भाग्य से काम की वजह से मैंने कई मैच मिस किए। हालांकि इंशा अल्लाह इम्तियाज (अली) की फिल्म आईपीएल के खत्म होने के बाद शुरू होगी, इसलिए अब मैं अधिक मैचो में भाग ले सकता हूँ।

इसे भी पढ़िए :  अपनी बची हुई जिंदगी में ऐसिड अटैक विक्टिम्स की मदद करना चाहता हुं- शाहरूख खान