WWE की फाइट में फिर से वापसी करेगें अंडरटेकर

0
अंडरटेकर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

काफी समय से ऐसा माना जा रहा था कि WWE के सबसे दिग्गज फाइटर अंडरटेकर अब वापिस नही आएगें इस प्रकार के विवाद हुए थे कि वह फाइट करने के लायक नही बचे हैं। लेकिन इन सब के बाद अब वह वापसी करेगें।

कुछ इस प्रकार की भी खबर थी कि वो चोटिल हैं, तो कभी खबर आ रही थी कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है। एक तस्वीर में बैसाखी के साथ दिखने के बाद इन खबरों को हवा मिली। अंडरटेकर अप्रैल 2016 से ही डब्ल्यू डब्ल्यू ई में नजर नहीं आए हैं। रेसलमेनिया 32 में शेन मैकमेन के साथ ‘हैल-इन-ए-सैल’ मैच जीतने के बाद से ही अंडरटेकर की डब्ल्यू डब्ल्यू ईसे गैर-मौजूदगी ने कई तरह की अफवाहों को जन्म दिया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका संसद में रिकार्ड 5 भारतवंशी देंगे दस्तक

हालांकि अब डब्ल्यू डब्ल्यू ई इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया और साफ किया है कि अंडरटेकर कब डब्ल्यू डब्ल्यू ई में वापस नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 नवंबर को ‘स्मैकडाउन लाइव’ के एपिसोड में वापसी करेंगे। यह ‘स्मैकडाउन लाइव’ का 900वां एपिसोड होगा। इस बात की पुष्टि मोहेगन सन एरिना के ट्विटर अकाउंट से की गई है। इसी एरिना में ‘स्मैक़डाउन लाइव’ के 900वें एपिसोड का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अंडरटेकर रेसलमेनिया में किससे लड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने भारत को फायदा पहुंचाने के लिए किया एक्सपोर्ट कानून में बदलाव

अगले पेज में पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse