पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने दी कोहली को गाली

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इससे पहले कोहली डीआरएस विवाद के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को बेईमान कहा था। इस विवाद के बाद ही भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली पर जमकर हमला बोला था। बात यहां तक पहुंच गई थी कि कोहली की तुलना अमेरिका के विवादित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप तक से कर दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  विराट कोहली और टीम इंडिया के कायल हुए पाकिस्तान के ये तीन दिग्गज क्रिकेटर, बांधे तारीफों के पुल, देखें वीडियो

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने एक रेडियो स्टेशन से बातचीत के दौरान कोहली पर निशाना साधते हुए यह तक कहा था कि शायद कोहली को सॉरी की स्पेलिंग तक नहीं आती है।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: रोहित और साहा के बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, अब तक 339 रन की बढ़त

कोहली रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे इसके बाद धर्मशाला में खेले गए आखिरी मैच में वह नहीं खेले थे। ह्यूज ने कहा कि कोहली ने न खेलने से शायद दोनों टीमों को फायदा ही हुआ है क्योंकि शायद आखिरी टेस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज काफी ज्यादा आक्रामक रवैया दिखाते।

इसे भी पढ़िए :  चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली? कवर बैट्समैन के तौर पर श्रेयस अय्यर को बुलाया गया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse