विराट कोहली को आज मिलेगी वनडे और टी-20 की कमान!

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स शुक्रवार(6 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का चयन करने वाले हैं। चयनकर्ता जब इंग्लैंड के खिलाफ टीम के चयन के लिए बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक से बाहर किए जा सकते हैं भारतीय बॉक्सर, जानें क्यों

गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट व वनडे टीम के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को सीमित ओवरों में भी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि वो बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाक फैंस की भारतीय टीम से बदसलूकी, कोहली से पूछा- बाप कौन? VIDEO

ऐसे में अब दुनिया के सफलतम टेस्ट कप्तानों के शुमार कोहली को इन दोनों प्रारूपों में टीम की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा जा सकता है। जानकारों का कहना है कि कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपे जाने को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  IPL: जानिए RCB से क्यो बाहर हुए क्रिस गेल