फाइनल से पहले विराट ने की पाकिस्तान की तारीफ़, पढ़िए क्या कहा

0
विराट कोहली
फाइल फोटो

बर्मिंगम : भारतीय कप्तान विराट कोहली भले ही पाकिस्तान की शानदार वापसी से प्रभावित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रविवार को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले उनकी टीम को अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रबल दावेदारों में शामिल इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। भारत इससे पहले ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को हरा चुका है। विराट ने कहा कि हमसे (भारत) हारने के बाद उस टीम ने शानदार क्रिकेट खेली है और वह फाइनल में पहुंची है। इसके लिए वे तारीफ के हकदार हैं।

इसे भी पढ़िए :  संजू सैमसन के पिता को मिली थी दंगल के आमिर जैसी सजा, अब बेटे ने जड़ा IPL 2017 का पहला शतक

दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच टूर्नमेंट में होने वाले दूसरे मुकाबले के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘हम उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ उसी तरह के क्रिकेट को दोहराने की कोशिश करेंगे, जो हमने अब तक खेला है। बेशक हमें इसके अनुसार योजना बनानी होगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि एक टीम के रूप में हमें अधिक बदलाव करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि एक समूह के रूप में हम जो कर रहे हैं हमें उससे कुछ अलग सोचने की जरुरत है, मुझे लगता है कि किसी निश्चित दिन अपने कौशल और क्षमता पर ध्यान देना और स्वयं पर विश्वास रखने से हम खुद को अच्छा मौका देंगे और टीम के रूप में कुछ अच्छा कर सकेंगे।’ कोहली से जब यह पूछा गया कि क्या कल रात बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट की जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को अपना जलवा दिखा दिया है, तो उन्होंने इस तरह के किसी भी सुझाव को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: पदक की उम्मीद बरकरार, महिला कुश्ती के क्वार्टरफाइनल में पहुंची विनेश

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के संदर्भ में भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैच से पहले कोई विजेता नहीं होता और इस खेल में आप कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते। हमने कुछ हैरान करने वाले नतीजे देखे हैं और दर्शकों के लिए इसे देखना और खिलाड़ियों के लिए इसका हिस्सा होना शानदार है। हम सिर्फ फाइनल का लुत्फ उठाना चाहते हैं और हम इसमें जगह बनाने के हकदार हैं।’
टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की शानदार वापसी से भी कोहली काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘हां, मैं काफी प्रभावित हूं। वापसी शानदार रही। बेशक अगर आप फाइनल में जगह बनाते हो तो आपको कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना होता है और उन्हें श्रेय जाता है।

इसे भी पढ़िए :  IND VS AUS : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का निर्णय