नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने भारत के लिए मेडल टैली में खाता खोला। यह भारत को महिला रेसलिंग में मिलने वाला पहला मेडल है। इसकी खुशी पूरे भारत को है और हर देशवासी साक्षी को बधाई दे रहा है। पूर्व क्रिकेटर और अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस रहे वीरेंदर सहवाग भी साक्षी की जीत से बेहद खुश हुए और उन्होंने बिल्कुल अपने स्टाइल में इसकी खुशी जाहिर करते हुए जानीमानी लेखिया शोभा डे को इशारों-इशारों में करारा जवाब भी दे दिया।
सहवाग ने साक्षी बधाई देने के बाद लेखिका शोभा डे पर तंज कसा और उन्हें आड़े हाथ ले लिया। सहवाग के इस ट्वीट के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनका समर्थन कर दिया। सहवाग के इस ट्वीट को लोगो ने खूब पसंद किया और उसे बड़ी संख्या में रिट्वीट भी किया। आईए आप भी देखिए वीरू के करारे ट्वीट को जिसके बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन भी उनकी प्रशंसा करने से नहीं चूके और उनके ह्यूमर सेंस के लिए बिग बी भी कायल हो गए।
#SakshiMalik ke gale me medal kitna "Sobha De" raha hai na !!! #HappyRakshaBandhan pic.twitter.com/5qnN0tbD4y
— Virender Sehwag (@Virendrsehwag) August 18, 2016
Bilkul , isliye Shobha Na De aise kaam nahi karne chahiye https://t.co/LDyEPGRQI1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 18, 2016
बात दें कि कुछ दिनों पहले लेखिका शोभा डे अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गई थी। शोभा डे ने ट्वीट किया था- गोल ऑफ टीम इंडिया ऐट द ओलंपिक्सः रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी है? अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोभा निशाने पर आ गईं। शोभा के इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।