वर्ल्ड बैडमिंटनः फाइनल में जापानी शटलर से हारी पीवी सिंधु

0

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मैच में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा और साथ ही वह इस खेल में देश की पहली विश्व चैंपियन बनने से भी चूक गई। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधु को एक घंटा और 50 मिनट चले मुकाबले में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ओकुहारा के खिलाफ 19-21, 22-20, 20-22 से हार झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़िए :  मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है, उसके के लिए जान लगा दूंगी: पीवी सिंधु

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK