कटक वनडे: युवराज 150 पर आउट, धोनी ने भी जड़ा शतक, भारत का स्कोर: 329/5

0
युवराज

कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे में युवराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ा। शतक जड़ने के बाद भी युवराज के बल्ले से रन बरसते रहे, उन्होंने शानदार 150 रनों की पारी खेली। वहीं पूर्व कप्तान धोनी शतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल भारत का स्कोर 45 ओवरों में चार विकेट पर 309 रन है। इससे पहले युवराज ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान शतक लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने पारी और 75 रनों से जीता चेन्नई टेस्ट, सीरीज में इंग्लैंड का 4-0 से सफाया

दूसरे वनडे में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, ओपनर शिखर धवन को महज 11 रन पर वोक्स ने बोल्ड कर दिया। उसके बाद विराट कोहली (8 रन) को स्टोक्स के हाथों लपकवाया। केएल राहुल (5 रन) भी स्टोक्स के ही शिकार हुए। कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम में एक परिवर्तन किया गया है। पुणे वनडे में महंगे साबित हुए आदिल रशीद की जगह लियाम प्लनकेट को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में भी परिवर्तन किया गया है। उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया गया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

इसे भी पढ़िए :  अनुराग ठाकुर बोल- सुप्रीम कोर्ट को लगता है कि BCCI को रिटायर्ड जज चला सकते हैं तो मेरी शुभकामनाएं

-2010 के बाद पहली बार टीम इंडिया ने पहले पांच ओवर में 3 विकेट खो दिए। आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ ढाका में भारत ने इतने ही ओवर के दौरान तीन विकटे खो दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  कटक वनडे: युवराज-धोनी ने जड़े धमाकेदार शतक, इंग्लैंड को 382 रनों का लक्ष्य

-इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड के साथ मैदान पर उतरे हैं। इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान रहीं रैचल हेहो फ्लिंट का निधन हो गया है।

-युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर का 150 वां छक्का पूरा किया। वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में वे 11वें स्थान पर हैं। उन्होंने स्टोक्स की गेंद पर यह छक्का जड़ा।