नाराज़ होकर मां ने बच्चे को घर से निकाला, बच्चे ने CWC को कॉल कर कहा “मुझे बचाओ”

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अक्टूबर के पहले हफ्ते में बच्चे ने अपने दोस्त के मोबाइल फोन से चाइल्ड हेल्पलाइन में फोन किया और अपनी आपबीती बतायी जिसके बाद CWC ने उसे बचाया। जब अधिकारियों ने बच्चे की मां से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे अपने बेटे के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि जब बच्चा बहुत छोटा था तभी बच्चे के पिता और उसकी मां का तलाक हो गया था जिसके बाद बच्चे की मां ने दूसरी शादी कर ली और उसकी दो बेटियां हैं। हालांकि उसके दूसरे पति की भी 2012 में लिवर खराब होने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को अखिलेश कर रहे हैं पूरा!

बच्चे की मां का कहना है, ‘मेरा बेटा गलत संगत में पड़ गया था और अक्सर घर से भाग जाया करता था। मैंने उसे कई स्कूलों में दाखिल कराया लेकिन हर जगह उसके खराब व्यवहार की वजह से उसे निकाल दिया जाता था। जब मैंने उससे बात करने की कोशिश की तो वह मेरे साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा। मैंने उसे घर से निकल जाने के लिए कहा जिसके बाद वह अपने दोस्तों के घर पर रहने लगा। मुझे लगता है कि यह एक व्यक्तिगत मामला है जिसे समय के साथ सुलझा लिया जाएगा। मैंने पुलिस और CWC के लोगों को अपना जवाब दे दिया है। कुछ लोग मेरे बेटे की मासूमियत का फायदा उठाकर मेरे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  बिहार में शिक्षा के नाम पर मज़ाक बने 56 और स्कूल-कॉलेजों की मान्यता रद्द

CWC के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे ने अपनी मां के पास घर वापस ना जाने का फैसला कर लिया है और वह वेलफेयर होम में ही रहना चाहता है। मेंटल एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैसे बच्चे जो बचपन में अपने माता-पिता का तलाक देख चुके होते हैं वह डिप्रेशन में चले जाते हैं और ऐसे बच्चों में इस तरह का व्यवहार आम बात है।

इसे भी पढ़िए :  MP मे पंचायत का हैरान कर देने वाला फैसला, 5 की लड़की से 8 साल के लड़के की होगी शादी
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse