बीजेपी से मुकाबले के लिए, बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी होगा महागठबंधन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अजीत सिंह से मिले शिवपाल यादव

सपा के यूपी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को रजत जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बहाने दिल्ली आकर जेडीयू नेता शरद यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान नए सियासी मोर्चे को लेकर भी चर्चा हुई। जेडीयू के सांसद केसी त्यागी से भी शिवपाल मिले चुके हैं। बृहस्पतिवार को शिवपाल दिल्ली से सहारनपुर चले गए।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी MLA का वीडियो हुआ वायरल, कहा- जीतने पर कैराना-देवबंद में लगा देंगे कर्फ्यू

इस बीच शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से महागठबंधन के बारे में बात की। इसके बाद संभावनाएं तलाशने के लिए गुलाम नबी आजाद बृहस्पतिवार को शरद यादव से उनके आवास सात केडी मार्ग पर मिले। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से मुलाकात पर कुछ नहीं कहा गया। वैसे इन मुलाकातों के मायने गठबंधन को लेकर ही निकाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुरानी डीजल गाड़ियों पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse