Use your ← → (arrow) keys to browse
बहराइच जिले में 23 फरवरी को पीएम मोदी की जनसभा थी। रामगांव क्षेत्र के चौपाल सागर के पास जिस स्थान पर मोदी की रैली हुई और जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरा, उस स्थान पर गेंहू की हरी फसल खड़ी थी। यह फसल बटाई पर मोहम्मदपुर की राजरानी और उनके पति राजितराम ने बोई थी। पीड़िता का कहना है कि वह फसल तैयार होने पर इसे बेचकर बेटी की शादी करने वाली थी लेकिन इसे कटवा दिया। साथ ही फसल का मुआवजा 25 हजार में जबरन तय करके भाजपाइयों ने महज उसे 8 हजार रुपए ही दिए। विरोध किया तो नेताओं ने उसे धमकी भी दी।
इसे भी पढ़िए : अखिलेश राज में कहां गया किसानों का 1200 करोड़ रुपया, जवाब बना अधिकारियों के गले की फांस
`
Use your ← → (arrow) keys to browse




































































