यूपी इलेक्शन: बीजेपी का खेल बिगाड़ने के लिए AAP ने बनाया है ये मास्टर प्लान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

माहेश्वरी ने बताया कि AAP नेताओं के दौरे से जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बीजेपी के ‘गलत कामों’ को सामने तो लाएगी लेकिन किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगेगी। दरअसल बीजेपी यूपी चुनाव में नोटबंदी को बड़ा मुद्दा बना रही है जबकि आम आदमी पार्टी इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बता रही है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में फिर मचेगा घमासान, अखिलेश ने सौंपी 403 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवपाल खफा

महेश्वरी ने बताया कि यूपी चुनाव में पार्टी एक अलग तरह की राजनीति का प्रदर्शन करेगी जहां एक पार्टी अपनी ऊर्जा और अपने संसाधनों का इस्तेमाल सीटों के मामले में बिना किसी फायदे के करेगी। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि यूपी के लोग गलत फैसले नहीं लेगे क्योंकि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। अगले दो साल में लोकसभा का भी चुनाव होगा। महेश्वरी ने कहा कि हम लोगों को सावधान करेंगे कि कैसे राष्ट्रीय स्तर पर नाकाम साबित हो चुकी कोई पार्टी राजनीतिक रूप से अहम राज्य में अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सपा के रजत जयंती समारोह में, अजीत ने किया गठबंधन का एलान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse