कैराना मामला: हिन्दुओं के पलायन पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में स्थित शामली जिले के कैराना में हिन्दू परिवारों के पलायन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट जांच सीबीआई से कराने की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार से पूछा है कि इस मामले में अब तक क्यों कोई कार्रवाई नहीं हुई?

इसे भी पढ़िए :  प्रवासी भारतीयों से बोले PM मोदी- हम खून का रिश्ता देखते हैं, पासपोर्ट का कलर नहीं

साथ ही कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि पलायन करने वाले हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रीय मुस्लिम संगठन की इफ्तार पार्टी में नहीं आएंगे पाक उच्चायुक्त, वापस लिया न्योता

कोर्ट ने कैराना व उसके आस-पास के गांवों से पलायन कर गए परिवारों की घर वापसी के लिए भी किए गए प्रयासों की राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। इस मामले की अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: हाई कोर्ट ने DDCA के बर्खास्त चयनकर्ताओं को किया बहाल

आगे पढ़ें, कैराना का सच!

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse