यूपी में मोदी की नहीं चलेगी, योगी अपनी मर्जी से करेंगे काम!

0
पीएमओ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में ‘योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज में पीएमओ यूं ही दखलंदाजी’ नहीं करेगा और मुख्यमंत्री को ‘काम करने की पूरी आजादी होगी।’ बीजेपी के बड़े नेताओं और आला सरकारी अधिकारियों ने यह बात कही है। आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की और संसद को भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के रोड शो के लिए मस्जिद से हटवाए गए राहुल-अखिलेश के पोस्टर

इन अधिकारियों और नेताओं ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से यूपी सरकार को कंट्रोल करने की जो भी खबरें आई रही हैं, वे गुमराह करने वाली हैं। यह खबर भी आई थी कि प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा को लखनऊ में राज्य की प्रशासनिक नियुक्तियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों और बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह झूठी खबर है। एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिस दिन मिश्रा के लखनऊ में होने की खबर दी गई थी, उस रोज वह दिल्ली में थे। हम इन खबरों से हैरान हैं।’

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते कांवड़ियों को देखिए
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse