एकतरफ़ा प्यार में आशिक ने मारी लड़की को गोली, खुद को भी उड़ाया

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

अलीगढ़: एकतरफ़ा प्रेम में पागल 18 साल के लड़के ने टप्पल स्थित कॉलेज में साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी।इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। टप्पल क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी राजेंद्र शर्मा की बेटी नेहा शर्मा, डीडीएस डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ कमालपुर गांव के डॉक्टर देवेंद्र मलान का बेटा संदीप मलान भी पढ़ता था। बुधवार को कॉलेज में बॉटनी का प्रेक्टिकल एग्जाम हो रहा था। लड़के और लड़कियों को अलग अलग कमरे में बिठाया गया था। दोपहर 12 बजे के करीब संदीप अपने कमरे से पिस्टल लेकर निकला और नेहा के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही नेहा जमीन पर गिर पड़ी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते संदीप ने अपने सिर में भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे कॉलेज में अफ़रा-तफ़री मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  ‘टॉक टू एके’ के जरिए केजरीवाल आज होंगे जनता से मुखातिब

कॉलेज के कुछ छात्रों की माने तो एग्जाम शुरू होने से पहले दोनों ने आपस में कुछ बात की थी। उन दोनों के बीच कुछ बहस भी हुई थी।हालांकि किसी को नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या बात हुई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस को संदीप की जेब से डायरी का फ़टा हुआ पन्ना मिला, जिसमें लिखा था कि ‘फ़िदा’ फ़िदा शब्द का मतलब तुम नहीं समझ पाओगी। इस शब्द में बहुत कुछ छिपा हुआ है।गहराई से सोचोगी तो सब समझ जाओगी। अलविदा’।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में चर्च के बाहर फेंका पेट्रोल बम

साथ में पढ़ने वाले लड़कों ने बताया कि इन दोनों ने 12वीं की पढ़ाई भी एक ही इंटर कॉलेज से की थी। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले नेहा ने शिकायत की थी कि संदीप उसे परेशान करता है।उसकी शिकायत पर संदीप को फटकार लगाकर उसे नेहा से दूर रहने की हिदायत भी दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  BSP नेता हाजी याकूब कुरेशी का विवादित बयान, 'RSS-BJP पावर में आई तो बंद हो जाएगी अजान', देखें वीडियो