चंडीगढ़ में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

0

चंडीगढ़ में अपने स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से घर लौट रही एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार की है। चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल ने घटना की पुष्टि की। रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बुजुर्ग के गले में फंसा 6-इंच लंबा सीक कबाब का टुकड़ा, मुश्किल से बचाई जान

आरोप के मुताबिक सेक्टर 23 के एक सरकारी स्कूल की छात्रा पर सेक्टर 23 में स्थित चिल्ड्रेन ट्रैफ़िक पार्क पर एक व्यक्ति ने हमला किया और चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी घटना स्थल से फ़रार हो गया।

इसे भी पढ़िए :  'मेडिकल जांच वहां हो जहां नहीं हो बीजेपी की सरकार'

Click here to read more>>
Source: News world India