जाकिर नाइक के पास 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट में किया निवेश

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने रियल स्टेट बिजनेस में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। यह निवेश मुंबई और आसपास के इलाकों में किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार ने की 11 हजार NGO मान्यता रद्द, 25 NGO के रजिस्ट्रेशन से भी इनकार

एनआईए ने गुरुवार(19 जनवरी) को बताया कि जाकिर के 78 बैंक खातों पर नजर रखी जा रही है। एजेंसी का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और वह एक महीने के भीतर जांच पूरी कर लेगी। जांच खत्म होने के बाद जाकिर को पेश होने के लिए समन भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: आतंकियों के मददगारों के खिलाफ NIA नहीं जुटा पाई सबूत, दोनों की होगी वतन वापसी

दरअसल, गृह मंत्रालय का मानना है कि नाइक के भाषण भारत की अनेकता में एकता की सोच के खिलाफ है। वह अपने विचारों के द्वारा समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है और साथ ही वह मुस्लिम युवाओं और विदेशी युवाओं को आतंकी बनने की प्रेरणा दे रहा था।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी मरे तो मरे, लेकिन इस अस्पताल के डॉक्टर सिर्फ़ प्रधानमंत्रियों का ही इलाज करेंगे

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse