अमर सिंह का बड़ा खुलासा, कहा ‘सपा नेताओं के हैं देशद्रोहियों से रिश्ते’

0
अमर सिंह
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा से निकाले गए अमर सिंह अब जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में अमर सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।अमर सिंह ने आरोप लगाया कि सपा के कई नेताओं के देशद्रोहियों और आतंकवादियों से रिश्ते हैं। इतना ही नहीं अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अब चापलूसी पंसद है और वो चुनावों में जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यूपी की जनता जरूर सबक सिखाएगी।

इसे भी पढ़िए :  योग दिवस: लखनऊ में बारिश में भीगते हुए पीएम मोदी ने किए आसन, बोले दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा योग

अमर सिंह ने सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के देशद्रोही बयान के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर गुलाम नबी आजाद पाकिस्तानी हैं तो उस हिसाब से नेहरू गांधी परिवार भी पाकिस्तानी हुए। अमर सिंह ने कह कि यूपी चुनाव में कांग्रेस ने ऐसे दल से गठबंधन किया जो कश्मीर में शहीद हुए फौजियों का अपमान कर रहा है। वैसे आजम खान के दाहिने हाथ मुन्नवर सलीम हैं। मुन्नवर सलीम के करीबी (पीएस) देशद्रोह के आरोप में है जेल में बंद है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी का नया फरमान, सरकारी अधिकारियों के जींस-टी शर्ट पहनने पर लगाई रोक

अगले पेज पर पढ़िए – ‘आतंकियों ने ली थी सपा नेता के घर शरण’

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse