स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का नारा लगाने वाले रामदेव के प्रोजेक्ट में स्पेन का कमोड

0
पतंजलि आयुर्वेद
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

योग गुरू बाबा रामदाव की पतंजलि आयुर्वेद ने स्पेन की बाथरूम उत्पाद बनाने वाली कंपनी परीवेयर के साथ बाथरूम के लिए नल, बाथ-टब, वॉश-बेसिन, कमोड इत्यादि खरीदने के लिए करार किया है। इस करार के तहत स्पेन की कंपनी देशभर में बाबा रामदेव के चल रहे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए इन उत्पादों की सप्लाई करेगी।

इसे भी पढ़िए :  टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से साइरस मिस्त्री ने दिया इस्तीफा

योग गुरू बाबा रामदाव देश के बड़े कारोबारी भी हैं। उनकी बनाई कंपनी पतंजली आयुर्वेद का देशभर में बिजनेस नेटवर्क है। पतंजलि समूह का कारोबार वैदिक गुरुकुल, योग उपचार और ट्रेनिंग सेंटर, योग पीठ, योग मंदिर, हर्बल पार्क, आयुर्वेद कॉलेज इत्यादि क्षेत्रों में फैला है। समूह की सभी कंपनी में लगभग 2 लाख कर्मचारी हैं।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव के दावों पर उठे सवाल, क्लालिटी टेस्ट में 'पतंजलि' के कई प्रोडेक्ट फेल

स्नानघर में काम आने वाले उत्पाद बनाने वाले कंपनी परीवेयर ने कहा है कि उसने पतंजलि आयुर्वेद के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत कंपनी देशभर में पतंजलि की विभिन्न परियोजनाओं के लिये स्नानघरों के नल, टब, वॉश-बेसिन और अन्य उत्पाद की आपूर्ति करेगी।

इसे भी पढ़िए :  10561 करोड़ हुआ पतंजलि का टर्नओवर, बाबा रामदेव का दावा- 2 साल में होगा सबसे बड़ा स्वदेशी ब्रांड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse