पति लूट रहा था घर, पत्नी ने रोका तो तीन तलाक की धमकी दे कर हुआ फरार

0
पति

कानपुर में एक महिला ने पति पर बेटी के लिए रखी नकदी और जेवर लूटने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि जब उसने विरोध किया तो वह तलाक की धमकी देकर फरार हो गया. पत्नी ने पुलिस से पूरे मामले में शिकायत की है.

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एलनगंज में रहने वाली 40 वर्षीय शबनम अपना कारोबार करती हैं. घर का खर्च वही चलाती हैं. शबनम ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक महिला को रहने के लिए जगह दी थी.बाद में पता चला कि उनका पति मुस्तफा उस औरत से इश्क लड़ाने लगा. रविवार को मुस्तफा उस महिला के साथ मोतीझील पार्क में घूम रहा था, तभी महिला के भाई ने दोनों को देख लिया. बाद में महिला के भाई ने मुस्तफा के घर आ कर उसकी पिटाई कर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों का 151 में चालान कर दिया. शबनम ने बताया कि उसका पति ही गलत था, इसलिए वह उससे मिलने थाने भी नहीं गई.

इसे भी पढ़िए :  IAS अनुराग की मौत की FIR दर्ज़, CBI जांच की हो सकती है सिफारिश

इसी बात को मुद्दा बना कर मुस्तफा घर से 2 लाख 17 हजार रुपए और जेवर लेकर जाने लगा. शबनम ने बताया कि ये रकम उसने अपनी बेटी की शादी के लिए किसी तरह से जुटाई थी. उसने मुस्तफा को रोकने की कोशिश की तो उसने उसे तीन तलाक देने की धमकी दे दी. इससे डर कर वह पीछे हट गई और वह रुपये और जेवर लेकर फरार हो गया. उसने इस मामले की शिकायत थाना ग्वालटोली में की है.

इसे भी पढ़िए :  साईकिल चलाने के मूड में हैं जावेद जाफरी