UP: चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कैराना में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

0

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कैराना से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बड़े पैमाने पर इन हथियारों का निर्माण विधानसभा चुनाव में खलल डालने के लिए किया जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  एक और रेल हादसा, लखनऊ-कानपुर ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी

शामली के कैराना में पुलिस ने सूचना के बाद शुक्रवार(13 जनवरी) को तकरीबन 200 अवैध हथियारों को बरामद किया। इन हथियारों में बंदूक, पिस्टल, और कट्टे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से चल रही हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से ये हथियार बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो, योगी आदित्यनाथ भी साथ

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। अवैध असलहा बनाने की फैक्टी का भंडाफोड़ करते हुए एसपी शामली ने ये जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: घाटी में आतंकियों के ठिकानों से मिले चीनी झंडे, 44 गिरफ्तार