बहराइच के जंगलों में मिली ‘मोगली’ गर्ल, दस साल की इस बच्ची को पाल रहे थे बंदर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

‘मोगली’ गर्ल लोगों को देखकर बंदरों की तरह गुर्राने लगी। हाव-भाव भी बंदरों जैसा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भोजन देने पर थाली से नीचे गिरा देती है और बेड पर बिखेर कर खाना खाती है। मोतीपुर एसओ राम अवतार यादव ने बताया कि ये ‘मोगली’ गर्ल जंगल में नग्न अवस्था में बंदरों के साथ पाई गई थी। इस दौरान बाल और नाखून बढ़े हुए थे। शरीर पर कई जगह जख्म भी थे। बालिका की उम्र लगभग 10 वर्ष है। बालिका न बोल पाती है और न ही लोगों की बात समझ पाती है।

इसे भी पढ़िए :  स्टार प्रचार में उतरी इस बहू ने गांवों में जुटाई ऐसी भीड़... कि उड़ा डाली बड़ी-बड़ी पार्टियों की नींद

सीएमएस जिला अस्पताल बहराइच डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल में बालिका डॉक्टरों व अन्य लोगों को देखते ही चिल्ला उठती है, जिसकी वजह से इलाज में चिकित्सकों व स्टाफ नर्सों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह लड़की किसकी है, कहां की है, यह किसी को पता नहीं है। लड़की कब से जंगल में जानवरों के बीच थी यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। लड़की का इलाज किया जा रहा है लेकिन, उसकी भाषा जानवरों की तरह है, इसलिए इलाज में दिक्कतें आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जेवर सीट से मिल सकती है टिकट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse