उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े समाजवादी परिवार यानी यादव परिवार में मची कलह थमने के बजाय और बढ़ती जा रही है। अब तो हालात बगावत के बन गए हैं। आइये आपको बताते हैं कि समाजवादी कुनबे की इस कलह में कौन किसके साथ है।
1- मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव अखिलेश के साथ हैं। बताया जाता है कि अखिलेश उनकी राय का काफी सम्मान भी करते हैं
2- मुलायम के भतीजे और लोकसभा सांसद धर्मेंद यादव भी अखिलेश के साथ हैं।
3- अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव अखिलेश के खेमे में हैं।
4- आदित्य यादव शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं, और शिवपाल के खेमे हैं।
5- सरला यादव शिवपाल की पत्नी हैं। ये भी शिवपाल के खेमे की हैं।
6- अमर सिंह समाजवादी पार्टी में वापसी कर चुके हैं और अखिलेश के साथ इनकी दूरियां लगातार बढ़ी हैं। इसलिए ये भी अखिलेश के खिलाफ़ हैं
7- प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के ही बेटे हैं। और अपने चाचा शिवपाल के साथ हैं।
8- प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं। अपर्णा कई मौकों पर एसपी के विरोध में भी बयान दे चुकी हैं। ये भी शिवपाल के साथ हैं।