ट्रंप से डरा पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद को किया नजरबंद

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सईद के संगठन के अनुसार, पंजाब सरकार के गृह विभाग ने सईद की नजरबंदी का आदेश जारी किया और लाहौर पुलिस ने चौबुरजी स्थित जमात-उद-दावा मुख्यालय पहुंचकर इस आदेश को क्रियान्वित किया। जमात-उद-दावा के प्रवक्ता नदीम अवान ने बताया कि पुलिस की एक टीम लाहौर में उनके मुख्यालय पहुंची और बताया कि उनके पास सईद और पांच अन्य लोगों के खिलाफ वारंट हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंडोनेशिया ने आतंकवादी हमला विफल किया, छह आतंकवादी गिरफ्तार

प्रवक्ता ने कहा कि एक बड़ी टीम आई और हमें बताया कि हाफिज सईद को नजरबंद किया जा रहा है। अवान ने कहा कि पाकिस्तान सरकार पर अमरीका की ओर से दबाव था कि वो सईद के खिलाफ कार्रवाई करे वरना उसे आर्थिक प्रतिबंध झेलना होगा, और पाकिस्तान सरकार इसके आगे झुक गई।

इसे भी पढ़िए :  कंगाल देश का प्रधानमंत्री पहनता है 30 करोड़ की घड़ी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse