सीरिया में स्कूल पर हवाई हमला,22 बच्चों की मौत, आरोप रूस पर

0
सीरिया में
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संयुक्त राष्ट्र:एएफपी: सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब प्रांत में एक स्कूल पर हुए हवाई हमले में 22 बच्चों एवं छह अध्यापकों की मौत हो गई। बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ के निदेशक एंटनी लेक ने कल कहा, ‘‘यह दु:खद घटना है। यह अत्याचार है और यदि यह जानबूझकर किया गया है तो यह युद्ध अपराध है।’’ सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि ‘‘रूस या सीरिया के युद्धक विमानों ने’’ एक स्कूल परिसर समेत हास गांव में ‘‘छह हमले किए’’।लेक ने बताया कि स्कूल परिसर पर ‘‘बार बार हमले’’ किए गए। ऐसी संभावना है कि यह पांच वर्ष से भी अधिक समय पहले शुरू हुए युद्ध के बाद से किसी स्कूल पर अब तक का सबसे घातक हमला हो।

इसे भी पढ़िए :  इराक के पीएम हैदर अल-अबदी ने ट्वीट कर बताया कि ISIS के चंगुल से मुक्त हुआ इराक का मोसुल इलाका

यूनिसेफ के निदेशक ने कहा, ‘‘इस प्रकार की बर्बरता के प्रति दुनिया की नफरत इस हद तक कब बढ़ेगी जब हम सब इसे रोकने की जिद्द ठान लेंगे?’’
अगले पेज पर पढ़िए- हमले के बारे में रूस का क्या है कहना

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में मारा गया 2009 में हुए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले का मुख्य षडयंत्रकर्ता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse