गोलीबारी से गूंज उठा अमेरिका का मॉल, खुलेआम फाइरिंग में 4 लोगों की मौत

0
अमेरिका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के एक मॉल में कुछ बंदूकधारियों ने फाइरिंग कर दी है। वॉशिंगटन के कैसकेड मॉल में इस फाइरिंग में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के 'क्वेटा सिटी' में बम धमाका, 12 लोगों की हुई मौत

वॉशिंगटन स्टेट पेट्रोल ने ट्विटर पर बताया, शुक्रवार को बर्लिंगटन के कैसकेड मॉल में चार लोगों को गोली मारी गई है। यह जगह उत्तरी सिएटल से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर है।

अधिकारी ने बताया, “बर्लिगटन में कासकेड मॉल क्षेत्र से बचें।” अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में जीवित बचे लोगों को बस से पास से गिरजाघर ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयान का होगा विरोध, प्रमिला जयपाल

अगले पेज पर देखिये यूएस के अभी तक के सबसे कुख्यात मास शूटिंग

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse