हैवानियत की हद: बेटी के साथ सेक्स संबंध का था शक, काट दिया लड़के का लिंग

0
पिता बना दरिंदा
प्रतीकात्मक तस्वीर

पकिस्तान से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक शख्स ने तीन साथियों के साथ मिलकर 15 साल के लड़के का लिंग इसलिए काट दिया क्योंकि उसे शक था कि लड़का उसकी बेटी के साथ सो रहा था। खबर के मुताबिक, व्यक्ति ने लड़के की आंख भी निकाल ली। पीड़ित के परिवार का कहना है कि उनके बेटे के साथ वहशियाना हरकत करने से पहले आरोपी और उसके तीन साथियों ने लाहौर में उसका अपहरण किया था। लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला कहा, 'कश्मीर में अशांति का ठीकरा सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं फोड़ा जा सकता'

मामला तब सामने आया जब मंगलवार को पीड़ित के परिवार ने बेटे के साथ हुई घटना के लिए लड़की के परिवार को जिम्मेदार बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के पिता ने दावा किया, ‘लड़की के पिता और उसके साथियों ने हमारे बेटे का स्कूल से अपहरण किया और उसे रावी नदी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने बेरहमी से उसका गुप्तांग काट दिया और (किसी हथियार से) आंख गोद दी।’

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ब्रेक्ज़िट मसले पर बात करने जर्मनी जाएंगी!

एक राहगीर ने वहां से गुजरते हुए लड़के को खून से सना पाया। उसने उसे अस्पताल में भरती कराया। लाहौर पुलिस घटना की जांच कर रही है। उसने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर अधिकारी हैदर अशरफ ने कहा, ‘हम जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सबमिट करेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब्बासी ने अलापा कश्मीर राग