पेरिस के होटल में बम से हमला, 12 लोग घायल

0
पेरिस

पेरिस : पेरिस में एक रेस्तरां में लूटपाट की नाकाम कोशिश के बाद फेंके गए मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) के कारण छह पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोग घायल हो गए। मिरर के मुताबिक, रविवार रात को उत्तरी उपनगर ऑबरविलियर्स में एक पांच मंजिला इमारत में स्थित रेस्तरां में फेंके गए पेट्रोल बम के कारण इमारत में आग की लपटें फैल गईं। हमले में तीन लोग बुरी तरह जल गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ितों को बचाने के प्रयास में छह पुलिस अधिकारी भी मामूली रूप से घायल हो गए।\

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के परमाणु हथियार और सामग्री कहीं आतंकी समूहों के हाथ ना लग जाएं : अमेरिका

फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की ओर रवाना हुआ दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्षयात्री